{"_id":"598b59524f1c1baf588b46bd","slug":"51502304594-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवती की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में युवती की मौत पर हंगामा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीखेड़ा चौराहा के पास ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसकी चहचेरी बहन व जीजा बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दिए बगैर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने कोतवाली चौराहा पर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खादिम अली खेड़ा निवासी बाबूलाल की बेटी राजकुमारी रक्षाबंधन पर्व पर पति अंकित निवासी ग्राम मंझियार थाना शिवली के साथ घर आई थी। बुधवार को राजकुमारी शुक्लागंज निवासी मामा के घर जा रही थी। साथ में उसके चचेरी बहन गुड्डन (18) पुत्री भिम्मा भी थी। अभी यह लोग उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मेंहदीखेड़ा के पास ही पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी गुड्डन सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे
रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा अंकित और उसकी पत्नी राजकुमारी हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां किसी तरह के बवाल से बचने के लिए पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलते ही
विज्ञापन
परिजन घटनास्थल पहुंच गए। जहां बेटी का शव न पाकर वह आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों के साथ उन्नाव हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों में से कुछ लोगों ने जाम में फंसे वाहनों पर ईंट पत्थर बरसाने का प्रयास किया। यह देख कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने भीड़ को खदेड़ कर जाम खुलवाया। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को भीड़ ने घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। इस बीच उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हादसे में युवती की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा
मेहंदीखेड़ा चौराहा के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
परिजनों को सूचना दिए बगैर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव