{"_id":"598b4f1a4f1c1b35248b4760","slug":"51502301978-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम के पलटने से महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम के पलटने से महिला की मौत, छह घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। हाईवे पर ग्राम कोठी के सामने एक डीसीएम को किसी वाहन के कट मार दी, जिससे डीसीएम पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस और एंबुलेंस के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
बुधवार शाम करीब 5 बजे एक डीसीएम औरैया की ओर से बकेवर जा रही थी। बकेवर बाईपास पर ग्राम कोठी शेरपुर के सामने पीछे से आ रहे किसी वाहन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और डीसीएम हाईवे किराने जा पलटी। हादसे के बाद आगे का शीश टूटने से केबिन में बैठे लोग सड़क पर आ गिरे।
गिरने से एक महिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त ममता पत्नी राजेश कुमार निवासी गुलाबपुरा बकेवर के रूप में की गई है। वह अपने भाई रामभरोस के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जिनमें प्रदीप पुत्र मदन लाल निवासी पीपरपुर थाना दिबियापुर, पूजा पत्नी अजय, पूजा के दो बच्चे गुनगुन व छोटू निवासी चमरेटी मोहाल इकदिल, आनंद पुत्र महेश निवासी घिरोर मैनपुरी, राम भरोसे पुत्र लालचंद निवासी महेशपुर सिकंदरा कानपुर देहात हैं। दुर्घटना के बाद कई लोगों ने 108 एंबुलेंस व 100 नंबर पर फोन किया।
मगर डीजल न मिलने के कारण 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जमा लगा दिया। सूचना पर एसओ बकेवर आलोक राय घटनास्थल पर पहुंचे और जाम खुलवाया। उसके बाद एक प्राइवेट एंबुलेंस के आने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया।
-गुस्साए लोगाें ने हाईवे किया जाम, नहीं पहुंची एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो