{"_id":"597248d74f1c1bf3368b4994","slug":"51500661975-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। घरेलू विवाद के चलते महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर बचाया। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना कमालगंज के गांव शेखपुर सराय निवासी मीना देवी पत्नी राजेश कुमार शुक्रवार की दोपहर पांचाल घाट पुल पर पहुंची। इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद गोताखोर अल्हादीन समेत अन्य लोगों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद महिला को गंगा से बाहर निकाल लिया। काफी संख्या में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई। महिला ने बताया कि जेठानी से उसकी कहासुनी हुई थी। इसी से नाराज होकर उसने जान देने का फैसला किया। घरवालों को बगैर बताए वह चुपचाप गंगा पुल पर पहुंची थी।
-जेठानी से विवाद होने पर जान देने पहुंची थी
-महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया