फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मुनीम का कंकाल मिला

मुनीम का कंकाल मिला

Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुनीम का कंकाल मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के इटारा गांव के पास शनिवार को अधेड़ का कंकाल मिला, जिसकी शिनाख्त तीन जुलाई से गायब धर्मकांटा के मुनीम राजाराम के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के रुधिपुरवा निवासी राजाराम (55) पुत्र कन्हई लाल मझिला थाना क्षेत्र के नेवादा चठिया स्थित जय दुर्गा धर्मकांटा पर मुनीम था। वह रोजाना शाम को धर्म काटा संचालक राजपाल के साथ उनके कैमी गांव स्थित घर पर रुकता था। तीन जुलाई को धर्मकंाटा पर कैमी गांव निवासी युवक आया और उसके साथ राजाराम बाइक से अयारी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा गया। बैंक का काम निबटाने के बाद दोनों ने शराब पी थी। फिर वे धर्मकंाटा पर लौट कर आए। यहां से शाम करीब पांच बजे मुनीम अपने घर जाने की बात कह कर निकला। राजपाल ने फोन से मुनीम के परिजनों को उसके घर जाने की जानकारी दी। लेकिन, मुनीम राजाराम घर नहीं पहुंची। आरोप है कि मुनीम के परिजनों ने कांटा संचालक राजपाल को रात में फोन किया तो उसने काल रिसीव नहीं किया। पांच जुलाई को राजाराम की पत्नी मुन्नी ने मझिला थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस व परिजन खोजबीन कर रहे थे कि शनिवार को इटारा गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों के नजदीक कंकाल पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से मोबाइल, आधार कार्ड व वोटर आईडी मिली। मौके पर पहुंचे राजाराम के बेटे बलवीर ने कपडो़ं व हुलिया के आधार पर कंकाल की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। बलवीर ने हत्या के बाद शव फेकने की आशंका जताई है। हालांकि उसने हत्या के पीछे वजह की जानकारी होने से इनकार किया है। बलवीर का कहना था कि उसके पिता की किसी से रंजिश नहीं थी। प्रभारी कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लापता मुनीम का कंकाल मिला, हत्या की आशंका
- तीन जुलाई से लापता था मुनीम
- मझिला थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मकांटा पर था मुनीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed