फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रधान की मौत, तीन लोग घायल

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रधान की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में प्रधान की मौत, तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बोलेरो सवार मथुरा के कमई गांव के प्रधान की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर दुग्ध विकास राज्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में घायलों को रेफर कराकर मथुरा ले गए। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।


मथुरा जिले के थाना बरसाना के कमई गांव के ग्राम प्रधान गोपाल (50) पुत्र राम स्वरूप वृंदावन स्थित गोवर्धन परिक्रमा आश्रम के अनुयायी थे। गोपाल का अक्सर आश्रम आना-जाना होता था। मंगलवार को गोपाल आश्रम आए थे। कुछ देर रुकने के बाद एक संत समागम कार्यक्रम में बोलेरों से बहराइच के खुटैना स्थित संकट मोचन हनुमान आश्रम रवाना हो गए थे। साथ में आश्रम के बालयोगी ईश्वरचंद्र महराज व उनके सहयोगी सूरज पाल (35) पुत्र सुघर सिंह व मोहन दास (35) पुत्र पूरन सिंह भी थे।
विज्ञापन




इसी दिन शाम को सभी लोग खुटैना से लौटते समय मथुरा के छाता विधानसभा के विधायक व प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास गए थे। सभी लोग रात में वहीं रुके और तड़के करीब तीन बजे वृंदावन के लिए निकले। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे बोलेरो चला रहे बालयोगी ईश्वरचंद्र को झपकी आ गई। औरास थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा गांव के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। आगे की सीट पर बैठे ग्राम प्रधान गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जबकि बोलेरो चालक बालयोगी ईश्वरचंद्र, सूरज पाल व मोहन दास गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची औरास पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री लक्ष्मीनारायण घायलों का हालचाल लेने जिला अस्पताल पहुंचे। मंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर एसपी नेहा पांडेय समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए। करीब दो घंटे रुककर मंत्री ने मृतक का पीएम कराया और घायलों को रेफर कराकर मथुरा लेकर चले गए।


राज्यमंत्री से मिलकर मथुरा लौट रहे बोलेरो सवारों को वाहन की तेज रफ्तार व चालक को झपकी भारी पड़ गई। जिला अस्पताल में बालयोगी ईश्वरचंद्र ने बताया कि दो दिन से लगातार सफर कर रहे थे। गाड़ी चलाने के दौरान झपकी आ गई और हादसा हो गया। बकौल ईश्वरचंद्र जब होश आया तो देखा कि अस्पताल में हूं।



मृतक ग्राम प्रधान मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के करीबी थे। सूचना मिलते ही मंत्री करीब 12 बजे जिला अस्पताल आ पहुंचे। मंत्री के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही एसपी नेहा पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंची। इसके अलावा सीएमओ, सीएमएस डाक्टरों की टीम के साथ इमरजेंसी में डटे रहे। शाम करीब तीन बजे घायलों को मथुरा रेफर कराया। वहीं ग्राम प्रधान शव मथुरा ले गए।




हादसे में घायल हुए सूरजपाल, ईश्वरचंद्र व मृतक गोपाल की जेब से रुपये पार हो गए। औरास से रेफर होकर जिला अस्पताल पहुंचने के बाद घायल ईश्वरचंद्र ने बताया कि उनकी जेब में दस हजार रुपये थे। जिसे किसी ने जेब से पार कर दी। इसके अलावा सूरजपाल ने भी 12 हजार रुपये पार जेब से निकाले जाने की बात कही।



एक्सप्रेस-वे पर हादसा, प्रधान की मौत, तीन घायल
कार चालक को आई झपकी, डिवाइडर से टकराई बोलेरो
लखनऊ से राज्यमंत्री से मिलकर लौट रहे थे बोलेरो सवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed