{"_id":"593fe0514f1c1b1b0b8b457a","slug":"51497358417-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में ट्रक ने घर के बाहर लेटे वृद्ध को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में ट्रक ने घर के बाहर लेटे वृद्ध को रौंदा
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
:- हाईवे किनारे ढलान पर खड़ा ट्रक अचानक घर में घुस बना काल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सड़क किनारे खड़ा गिट्टी लदा ट्रक अचानक एक घर में घुस गया। घर के बाहर चारपाई पर लेटे सेवानिवृत रेलवे कर्मी की चपेट में आने से मौत हो गई। घर में मौजूद अन्य सदस्य बाल-बाल बचे।
रविवार की रात को भरतकूप से गिट्टी लादकर इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक चालक ने खनिज विभाग की रसीद कटवाने के लिए पथरौड़ी के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा किया। जब वह हाईवे पार कर चुंगी से रसीद कटवा रहा था तभी ढलान में खड़ा होने के कारण ट्रक स्वत: चल पड़ा। एक घर के बाहर सो रहे पथरौडी निवासी चुनवाद पुत्र नत्थू को रौंदता हुआ उसके घर की झोपड़ी से टकराकर रुक गया। जिससे घर के अंदर मौजूद अन्य सदस्य बाल-बाल बचे।
ट्रक की चपेट में आए चुनवाद को परिजन पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। पथरौड़ी के पास बिना चालक की मौजूदगी में ट्रक कैसे आगे बढ़ गया इसकी जानकारी की जा रही है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
--इनसेट
गर्मी में घर के बाहर सोता था मृतक
चित्रकूट। मृतक चुनबाद रेलवे का सेवानिवृत कर्मचारी था। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में आए दिन विद्युत कटौती के कारण वह घर के बाहर चारपाई में ही सोता था। किसी को तनिक भी एहसास नहीं था कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक भी उसके लिए काल बन जाएगा। मृतक के पांच पुत्र दो पुत्री हैं।