{"_id":"593edd911126f481588b45c9","slug":"51497292177-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
भरथना ऊसराहार रोड पर रविवार रात ग्राम भारा के पास दो बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने बोलेरो और बाइक को कब्जे में लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सैफी निवासी भूरे सिंह का पुत्र मनोज कुमार सिंह (35) चचेरी बहन नेहा को लेकर भरथना रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। नेहा के पति अमित सिंह हाथरस में रहते हैं। दूसरी बाइक पर नेहा का भाई पप्पू व पिता वीरेंद्र सिंह थे। भरथना ऊसराहार रोड पर ग्राम भारा के पास तेजी से आ रही बोलेरो ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और गर्भवती नेहा को गंभीर चोटें आईं। पप्पू और वीरेंद्र भी घायल हो गए। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी घायलों को पुराना भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां मनोज की मौत हो गई।
- चचेरी बहन को स्टेशन छोड़ने जा रहा था, हादसे में तीन लोग घायल