फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50467 houses will be distributed in 198 gram panchayats distribution will be done on 18th january

Kanpur: 198 ग्राम पंचायतों में बांटी जाएंगी 50467 घरौनियां, स्वामित्व योजना के तहत 18 को होगा वितरण

Thu, 16 Jan 2025 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

Kanpur News: एडीएम वित्त ने बताया कि हर स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन, घरौनी वितरण के सजीव प्रसारण के बाद शहर में घरौनियों का वितरण होगा।

विज्ञापन
50467 houses will be distributed in 198 gram panchayats distribution will be done on 18th january
तहसील कार्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर स्वामित्व योजना के तहत 18 जनवरी को जिले में 50,467 घरौनियों का वितरण होगा। शहर में चार स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला स्तर का घरौनी वितरण का कार्यक्रम सीएसजेएमयू में रानी लक्ष्मीबाई सभागार में होगा। सदर तहसील की घरौनियां विवि में ही दी जाएंगी। यह जानकारी एडीएम वित्त राजेश कुमार ने गुरुवार को सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में दी।

विज्ञापन

आबादी संपत्ति का मालिकाना हक के लिए शुक्रवार को जिले में 198 ग्राम पंचायतों, जिसमें 234 राजस्व ग्राम शामिल हैं। इनके लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया जाएगा। घरौनी वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसजेएमयू के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में होगा। इसके अलावा तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायत स्तर पर भी घरौनी वितरण कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन

ड्रोन सर्वे कराकर तैयार की गई हैं घरौनियां
एडीएम वित्त ने बताया कि हर स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के उद्बोधन, घरौनी वितरण के सजीव प्रसारण के बाद शहर में घरौनियों का वितरण होगा। जिला स्तर के कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी व अन्य कार्यक्रमों में भी जनप्रतिधि घरौनियों का वितरण करेंगे। नर्वल तहसील का कार्यक्रम विकास खंड सरसौल में होगा। ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम स्थल का चयन कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्रोन सर्वे कराकर घरौनियां तैयार की गई हैं।

तहसील            घरौनियों की संख्या
बिल्हौर              16757
घाटमपुर           10151
सदर                4265
नर्वल                19294
कुल                 50467

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed