{"_id":"5ff14de88ebc3e3c926622be","slug":"50-thousand-reward-on-vipul-dubey-absconding-accused-of-bikru-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के फरार आरोपी विपुल दुबे पर 50 हजार का इनाम, गिरफ्तारी न होने पर की जाएगी घर की कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के फरार आरोपी विपुल दुबे पर 50 हजार का इनाम, गिरफ्तारी न होने पर की जाएगी घर की कुर्की
Sun, 03 Jan 2021 10:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:24 AM IST
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड में फरार आरोपी विपुल दुबे पर आईजी ने ईनामी राशि बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। पुलिस ने कुर्की की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिकरू कांड में विकास दुबे समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए। 35 आरोपी जेल में बंद हैं।
आखिरी आरोपी विपुल दुबे अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस और एसओजी को भी लगाया गया है। गिरफ्तारी न होने पर उसके घर की कुर्की की जाएगी।
मनु पांडेय पर अभी भी स्थिति साफ नहीं
बिकरू कांड में सीओ की हत्या मनु पांडेय के घर में हुई थी। मनु की कई कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थीं। पुलिस ने चार्जशीट में मनु की भूमिका संदिग्ध बताई थी। अब फोरेंसिक जांच में मनु की आवाज की पुष्टि हुई है लेकिन पुलिस ने अभी तक मनु पर अपनी स्थित स्पष्ट नहीं की है कि उसको आरोपी कब बनाया जाएगा। ये भी चर्चा है कि उसको सरकारी गवाह भी बनाया जा सकता है। पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
जल्द होगी जय से जेल में पूछताछ
जय के खिलाफ नजीराबाद थाने में फर्जी शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस लेने का केस दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस को जय के बयान दर्ज करने हैं। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि शनिवार को कोर्ट में अर्जी पर सुनवाई होनी थी लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से नहीं हो सकी। अब सोमवार को सुनवाई होगी।