{"_id":"5d643a4d8ebc3e93d62ae7c7","slug":"50-quintals-of-wheat-and-cash-thieves-crossed-the-hole-dehat-news-knp509782859","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त से 50 क्विंटल गेहूं व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त से 50 क्विंटल गेहूं व नगदी चोरी
विज्ञापन
बिल्हौर(कानपुर)। खजुरी गांव के समीप लखनऊ-इटावा राजमार्ग से सिहुरा मोड़ पर स्थित चोरों ने दीवार में सेंधमारी लगाकर एक आढ़त से 50 क्विंटल गेहूं चोरी कर ली। साथ ही ताला काटकर करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी पार कर दी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे आढ़त संचालक ने यूपी 100 पुलिस को फोन किया। पुलिस ने पहुंचकर आढ़ती को जांचकर कार्रवाई का भरोसा पीड़ित को दिया। मालूम रहे कि आढ़त में चोर चार बार वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने एक भी बार रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बे वैष्णो नगर मोहल्ला निवासी और ककवन के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र अग्निहोत्री उर्फ बबलू की लखनऊ-इटावा राजमार्ग के सिहुरा मोड़ पर अनाज आढ़त है। बबलू अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को बाजार का दिन होने के कारण आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान बिक्री के लिए आढ़त पर अनाज लेकर पहुंचे थे। शाम को तालाबंद कर वह घर गए थे। सोमवार भोरपहर ग्रामीणों ने आढ़त के पिछले हिस्से में लगी सेंध देख मामले की जानकारी उन्हें दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने सेंध लगाकर आढ़त से 50 क्विंटल गेहूं के बोरे-बोरियां पार कर दीं। साथ ही आढ़त में दुकान का शटर तोड़कर गोलक में रखी करीब 10 हजार रुपये की नगदी पार कर दी।
बबलू के मुताबिक जून 2019 में भी चोर उनके यहां हाथ साफ कर चुके हैं जबकि वर्ष 2017 और 18 में भी एक-एक बार चोर आढ़त से हजारों रुपये का माल पार कर चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस ने आजतक न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही चोरों की खोजबीन की जहमत उठाई। मामले में दरोगा राकेश गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, आसपास के गांवों में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है।