फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 percent of young people have this disease, must read this news

50 फीसद युवाओं में है ये गंभीर बीमारी, आपके लिए जरूरी जानकारी

Tue, 09 Apr 2019 05:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
50 percent of young people have this disease, must read this news
सीएसजेएम विश्वविद्यालय की कार्यशाला में दी गयी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में जोड़ व मांसपेशी के दर्द की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। करीब 50 फीसद युवा किसी न किसी समस्या से परेशान हैं। कानपुर में ये बातें सोमवार को बीएलके सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष व निदेशक डॉ. धर्म पी पांडेय ने कहीं। वह यहां छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. धर्म पांडेय ने कहा कि जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द अनियमित दिनचर्या के चलते होती है। इस दर्द की कोई दवा नहीं है, बल्कि फिजियोथेरेपी के जरिए ही राहत मिल सकती है। डॉ. पांडेय ने फिजियोथेरेपी की अत्याधुनिक तकनीक फंक्शनल मूवमेंट एनालिसिस एंड ट्रीटमेंट स्ट्रेटजी (एफमैट्स) के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


कहा कि एफमैट्स इस दर्द में सबसे कारगर है। इसमें जोड़ों व मांशपेशियों की कार्य प्रणाली का वैज्ञानिक विधि द्वारा परीक्षण किया जाता है। एफमैट्स के जरिए विभिन्न हड्डी रोग, न्यूरोलॉजिकल रोग, स्पोर्ट्स इंजरी का भरपूर इलाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस विधि में मैनुअल थेरेपी, टेपिंग व मैनीपुलैटिव तकनीकी का प्रयोग किया जाता है। इसके पूर्व सेमिनार का शुभारंभ कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह व इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के प्रभारी डॉ. प्रवीण कटियार ने दीप जलाकर किया। इंस्टीट्यूट के अलावा जवाहर लाल रोहतगी हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन नेहा शुक्ला व अमित शुक्ला ने किया। 

विभाग के छात्रों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण
इंस्टीट्यूट के प्रभारी डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि इंस्टीट्यूट में फिजियोथेरिपी के छात्रों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेमिनार में इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मेडिसिन एवं रिसर्च नई दिल्ली की फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. शगुन अग्रवाल ने भी छात्रों को टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed