{"_id":"5e861f818ebc3e6fc9416d5e","slug":"50-jamati-who-joined-nizamuddin-markaz-is-under-surveillance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन मरकज में शामिल 50 जमाती निगरानी में, तीन मदरसाें के छात्रों समेत छह की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन मरकज में शामिल 50 जमाती निगरानी में, तीन मदरसाें के छात्रों समेत छह की रिपोर्ट निगेटिव
Fri, 03 Apr 2020 01:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के लोग हैलट लाए गए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात के लोगों की खोजबीन जारी है। मरकज में शामिल हुए कानपुर के 50 और लोगों को गुरुवार को क्वारंटीन में भेज दिया गया। इसके साथ ही शहर में क्वारंटीन किए गए जमातियों की संख्या 91 हो गई है।
कुछ जमातियों को जिस मस्जिद में वे ठहरे हैं, वहीं पर आइसोलेट किया गया है। मरकज में शामिल होकर आए बांदा की विख्यात जामिया अरबिया मदरसा के तीन छात्रों और तब्लीगी जमात के तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने मदरसा को होम क्वारंटीन कर दिया है।

तब्लीगी जमात
- फोटो : prayagraj
यहां के 400 छात्रों के बाहर निकलने पर रोक है। वहीं हरदोई में मरकज में शामिल होकर लौटे एक युवक और उसके छह परिजनों को अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। बाहर से आए 14 जमातियों के विरुद्ध पिहानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्नाव में तब्लीगी जमात के दो लोगों की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है।
औरैया में कुछ दिन पहले मिले तब्लीगी जमात के 13 लोगों का गुरुवार को सैंपल लखनऊ भेजा गया। 13 में से 11 जमाती मुजफ्फरनगर के कैराना के हैं, जबकि दो तेलंगाना के हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तेलंगाना के जमातीयों की लोकेशन मरकज के दौरान निजामुद्दीन के आसपास की थी।
सभी आइसोलेशन वार्ड में हैं। मरकज में शामिल होकर महोबा आए युवक की रिपोर्ट दूसरे दिन भी नहीं आ सकी। उसे होम क्वारंटीन रखा गया है। हरदोई में बुधवार से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात जमातीयों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 25 जमाती और एक मदरसा संचालक निगरानी में लिए गए है।

आठ विदेशी जमातियों पर रिपोर्ट
कानपुर के बाबूपुरवा से पकड़े गए तब्लीगी जमात के आठ विदेशियों के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनके खिलाफ लॉकडाउन और महामारी अधिनियम के उल्लंघन के साथ विदेशी फार्म एक्ट के उल्लंघन में कार्रवाई हुई है। इनमें छह अफगान, एक ईरान और एक ब्रिटेन का है। हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बाहर से आए 14 जमातियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर काजी ने बताईं कब-कब जमातें आईं
कानपुर नगर के शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी ने शहर में हाल के दिनों में कब-कब जमातें आईं, इसकी सूची तारीख के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें भी जमातियों की तलाश में अभियान चला रही हैं।