फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50 crore cheated from investors in the name of getting flat

यूपी: फ्लैट दिलाने का झांसा देकर निवेशकों के 50 करोड़ हड़पे, जालसाज समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Mar 2022 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Mar 2022 12:09 PM IST
सार

दिनेश पांडेय पर देश भर में 80 से ज्यादा जालसाजी के मामले दर्ज हैं। वह एक साल तक गौतमबुद्ध नगर की कासना जेल में बंद रहा। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उसे दस करोड़ रुपये का जुर्माना और पासपोर्ट जमा कर नियम और शर्तों के जरिये उसे कंडीशन बेल दी थी। दिनेश 300 से ज्यादा लोगों को 100 करोड़ का चूना लगा चुका है।

विज्ञापन
50 crore cheated from investors in the name of getting flat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी प्रापर्टी डीलर विनीत शर्मा से ठगी हो गई। जालसाजों ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उनके व उनके रिश्तेदारों, परिचितों से 50 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर जालसाज ने अपने साथियों की मदद से उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


मामले में विनीत ने जालसाज समेत पांच नामजद व अन्य के खिलाफ किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनीत ने बताया कि वर्ष 2014 में उनकी मुलाकात दिनेश पांडेय, प्रमोद पांडेय, कुसुम पांडेय, विनीत रेलिया, कैथाकुलांगरा रामा कृष्णन पोनापन से हुई थी।
विज्ञापन


उस दौरान दिनेश पांडेय ने खुद को बड़ा बिल्डर बताते हुए कहा कि उनकी कंपनी भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसमें विदेशी डायरेक्टर व निवेशक हैं। उनकी बिल्डिंग विदेशी थीम पर बनेगी। झांसा दिया कि अगर वह उनके प्रोजेक्ट में खुद व अपने रिश्तेदारों, परिचितों से निवेश कराते हैं तो उनको दो प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके झांसे में आने पर विनीत शर्मा ने अपने 100 से भी ज्यादा परिचितों, रिश्तेदारों के 50 करोड़ रुपये उसके प्रोजेक्ट में लगवा दिए। तय समय बीत जाने के बाद भी जालसाजों ने न तो उन्हें फ्लैट दिया और न ही रुपये लौटाए। इस बीच वर्ष 2020 में पता चला कि दिनेश व उनके परिवार के लोग बाइक वोट घोटाला करके दुबई भाग गए थे।

बाद में मेरठ पुलिस ने दिनेश के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कर उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद विनीत ने दिनेश को कॉल कर रुपये की मांग की तो उसने कानपुर में अपनी 50 करोड़ की जमीन देने की बात कही, इसपर वह इसी साल 29 जनवरी को कानपुर पहुंचे।

कानपुर पहुंचने के बाद वह किदवईनगर स्थित मिठास स्वीट हाउस पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कार सवार दिनेश के गुर्गों ने उन्हें अपनी कार में बैठा लिया और बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन, डायमंड की अंगूठी, ब्रेसलेट और जेब में रखे 22 हजार रुपये लूट लिए।

आरोपी उनका अपहरण कर कार से नोएडा ले गए। नोएडा में दिनेश ने उनके माथे पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। रस्सी से गर्दन कसकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इसके बाद उन्हें हिंडन नदी के पास फेंककर फरार हो गए। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद वह शहर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ किदवईनगर थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी किदवईनगर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट कर मामले की जांच की जा रही है।  

300 से ज्यादा लोगों को लगा चुका है 100 करोड़ का चूना 
विनीत ने बताया कि दिनेश पांडेय पर देश भर में 80 से ज्यादा जालसाजी के मामले दर्ज हैं। वह एक साल तक गौतमबुद्ध नगर की कासना जेल में बंद रहा। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उसे दस करोड़ रुपये का जुर्माना और पासपोर्ट जमा कर नियम और शर्तों के जरिये उसे कंडीशन बेल दी थी। दिनेश 300 से ज्यादा लोगों को 100 करोड़ का चूना लगा चुका है। इसके खिलाफ दिल्ली की ईओडब्ल्यू शाखा में भी एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed