फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   50.47 percent of the vote in the election

स्नातक निर्वाचन में देहात से 50.47 फीसदी मतदान

Tue, 20 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Tue, 20 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
50.47 percent of the vote in the election
 कानपुर स्नातक निर्वाचन खंड के चुनाव में जिले के 18 मतदेय स्थलों पर देर
विज्ञापन
शाम 50.47 फीसदी मतदान के साथ 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। इस दौरान सर्वाधिक मतदान प्रतिशत डेरापुर पंचायत क्षेत्र का रहा। यहां 65.63 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

जानकारी के मुताबिक कानपुर स्नातक निर्वाचन खंड के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव में सोमवार को मतदान किया गया। कानपुर देहात में कुल 16 हजार 179 मतदाताओं के सापेक्ष 8 हजार 167 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही स्नातक निर्वाचन के सभी 13 प्रत्याशियोें के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।

जिले में 14 मतदान केंद्रों के 18 मतदेय स्थलों पर कराए गए मतदान में 6 हजार 337 पुरुष मतदाता व 1830 महिला मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 50.47 फीसदी मतदान प्रतिशत देहात में दर्ज किया गया है। इधर डेरापुर क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत 65.63 फीसदी रहा है।

देर शाम शंातिपूर्ण ढंग से मतदान पूरा होने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदाताओं के सहयोग पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed