फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5 year old missing girl found dead in farrukhabad

5 साल की मासूम की हत्या कर शव भूसे में दबाया, चप्पल मिलने से लगा सुराग

Sun, 13 Jan 2019 12:08 AM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
5 year old missing girl found dead in farrukhabad
डेमो पिक
फर्रुखाबाद के कायमगंज में एक गांव की पांच साल की मासूम शुक्रवार को लापता हो गई थी। शनिवार को एक अधबने मकान के कमरे में मासूम का शव भूसे में दबा हुआ मिला। मासूम की गला घोटकर हत्या की गई है। मासूम से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

पांच वर्षीय मासूम बालिका शुक्रवार दोपहर अपनी दादी के साथ सड़क किनारे गई थी। उसकी दादी उपले पाथने लगी। तभी वहां अन्य बच्चे भी पहुंच गए। दादी से बालिका खेलने की बात कह कर चली गई। उसकी दादी घर पहुंच गईं। बालिका काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। पर कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने देर रात यूपी 100 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शनिवार दोपहर पुलिस गांव पहुंच कर खेतों के आसपास बालिका को तलाश कर रही थी। परिजन भी पुलिस के साथ बालिका की खोजबीन कर रहे थे। तभी बालिका के परिवार का एक मूकबधिर युवक बच्ची की एक चप्पल लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन


 

मुंह में खून लगा था, पेट फूल गया था.....

पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां चप्पल मिली थी। पुलिस वहां अधबने मकान में भूसे के कमरे में घुसी तो बालिका की दूसरी चप्पल मिल गई। भूसे को हटाया गया। उसमें बालिका का शव दबा मिला। बालिका के गले में शर्ट का फंदा कसा था। मुंह में खून लगा था। पेट फूल गया था। शरीर नीला पड़ गया था। शव मिलते ही परिजन बिलखने लगे। लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। बालिका का पिता दिल्ली में आटो चलाकर व गांव में खेती कर घर का खर्च चलाता है। 

सीओ राजवीर सिंह उच्चाधिकारियों ने सूचना दी। इस पर एसपी संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, एसडीएम अनिल कुमार भी पहुंच गए। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गांव में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोट कर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोपहर को बच्ची के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब उसमें हत्या की धारा और बढ़ा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed