फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4577 claimants filed nomination papers for the post of Gram Panchayat member

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 4577 दावेदारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Mon, 07 Jun 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
4577 claimants filed nomination papers for the post of Gram Panchayat member
कानपुर देहात। जिले के सभी ब्लॉकों में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशी तेज धूप में भी नामांकन को लेकर लाइन में लगे रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी ब्लॉकों को मिलाकर करीब 4577 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

जिले में 26 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 4104 पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं दाखिल किया था। इससे सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से 414 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। इस लिए अब दोबारा ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जा रहा है। रविवार को रसूलाबाद, मैथा, संदलपुर, अकबरपुर सहित अन्य ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रसूलाबाद की 91 ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत सदस्यों के 575 पद रिक्त रह गए थे।
विज्ञापन

इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की रविवार को ब्लॉक में भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मैथा ब्लॉक में अंतिम दिन रविवार को दोपहर तक 456 नामांकन फार्म लोगों ने खरीदे। यहां पर 431 वार्डों में चुनाव होना है। इस दौरान एसडीएम रामशिरोमणि, बीडीओ प्रभात गुप्ता, निर्वाचन अधिकारी ओपी मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं संदलपुर में भी सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 312 रिक्त वार्डों पर 379 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान एआरओ पंकज कुमार, बीडीओ भगवान सिंह चौहान, एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। सभी ब्लॉक की रिपोर्ट सहायक निर्वाचन कार्यालय भेजी जा रही है। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि सभी ब्लॉकों में करीब 4577 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
अमरौधा व मलासा में 951 ने भरे पर्चे
पुखरायां। विकासखंड अमरौधा व मलासा में ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 781 पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र जमा किए गए। इस दौरान मलासा में 460 तो अमरौधा में 491 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे। इन पदों पर 12 जून को मतदान कराया जाएगा।
विकासखंड मलासा की 65 ग्राम पंचायतों में से 40 में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम नहीं पूरा हो पया था। इसी तरह अमरौधा की 64 में 40 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम अधूरा था। जिसके चलते ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी थी। मलासा के एडीओ पंचायत हरीओम सक्सेना ने बताया कि सदस्य पद के लिए तीन से छह जून तक नामांकन पत्रों की बिक्री व छह जून को नामांकन पत्र दाखिल करना था।

मलासा के 363 वार्ड के सदस्यों के लिए रविवार को 460 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सात जून को नामांकन पत्रों की वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 12 जून को मतदान होगा। वहीं अमरौधा में एडीओ पंचायत लाखन सिंह ने बताया कि ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 418 पद रिक्त है। जिसके लिए रविवार को 491 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed