{"_id":"5c76e517bdec2273aa6bc2b0","slug":"41551295767-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बीएसए को बंद मिले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बीएसए को बंद मिले स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देेहात। मंगलवार को बीएसए के निरीक्षण में पांच स्कूल बंद मिले। बुधवार को बंद स्कूलों के हेड मास्टरों की वेतन वृद्धि अवरूद्ध करने की कार्रवाई की गई। वहीं, अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय काटने के साथ उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया।
बोर्ड परीक्षा में परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक परीक्षा ड्यूटी के नाम लापरवाही कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों से बीएसए के पास शिकायतें पहुंच रहीं हैं कि शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। इस पर मंगलवार को बीएसए संगीता सिंह स्कूलों का निरीक्षण करने निकली थीं। उन्हें प्राथमिक विद्यालय कुरियनपुरवा, बैजूपुर, लालपुर द्वितीय, भिखनापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर बंद मिला। जिस पर इन स्कूलों के हेड मास्टर स्नेहलता, बंदना शर्मा, प्रमिला कटियार, प्रगति गौर, शैलेश कुमारी की वेतन वृद्धि अवरूद्ध करने की कार्रवाई की गई। बंद स्कूलों के सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार, रंजना यादव, रश्मि सचान का एक दिन का वेतन काटा गया। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में होने का हवाला दिया तो उनसे परीक्षा ड्यूटी का प्रमाण पत्र मांगा गया है। इसके साथ अनुपस्थित शिक्षामित्र नीरज पाल, गोविंद, संदीप कश्यप, शरीफ अली, सुधीरा देवी, प्रवेश कुमारी का एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के समय बंद मिले स्कूलों के हेड मास्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्कूल न खुलना गंभीर मामला है। इस पर हेड मास्टरों की वेतन वृद्धि अवरूद्ध कर दी गई है।