फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आज से कांवेंट स्टाइल प्राइमरी स्कूल में पढ़ेंगे छात्र

आज से कांवेंट स्टाइल प्राइमरी स्कूल में पढ़ेंगे छात्र

Sun, 30 Dec 2018 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
आज से कांवेंट स्टाइल प्राइमरी स्कूल में पढ़ेंगे छात्र
आज से अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले के आपरेशन कायाकल्प के तहत तैयार प्राइमरी स्कूल अब कांवेंट स्कूलों को टक्कर देते नजर आएंगे। सरकारी स्कूल के बच्चों को आरओ का पानी वेस्टर्न शीट वाला शौचालय और मारबल लगे कमरे में शिक्षा दी जाएगी। सोमवार को ऐसे ही तैयार स्कूल का शुभारंभ डीएम करेंगे। कलक्ट्रेट मार्ग पर तैयार प्राथमिक विद्यालय सोनेपुर में यह सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं। बीते दिन दिल्ली से आई यूनीसेफ की टीम ने निरीक्षण कर सुविधाओं पर संतोष जताया था।
शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर दो माह से तैयार हो रहे प्राथमिक विद्यालय सोनेपुर का कायाकल्प हो गया है। ग्राम पंचायत के 14वें वित्त आयोग की निधि से जिले के कई चयनित स्कूलों में टाइल्स व अन्य सुविधाएं बढ़ाकर इन्हें कांवेट स्कूल की टक्कर का बनाने का काम चल रहा है। जिसमें सेानेपुर गांव के स्कूल का काम पूरा हो गया है। प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि इसका शुभांरभ सोमवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व सीडीओ डा.महेंद्र कुमार करेंगे।
विज्ञापन


यूनीसेफ टीम ने दिए अंक
चित्रकूट। आपरेशन कायाकल्प में स्वच्छ विद्यालय का निरीक्षण करने आई यूनीसेफ दिल्ली की टीम ने गुरुवार व शुक्रवार को चयनित स्कूलों का निरीक्षण किया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय सोनेेपुर को 90, प्राथमिक विद्यालय अहिरनपुरवा को 91, प्राथमिक विद्यालय जमिरा कोनिया को 65, कोलगदिहया को 90, बनकट के प्राइमरी को 62, माध्यमिक को 33, गढचपा प्राइमरी को 80, माध्यमिक को 41, गडरयिनपुरवा खरौंध को 64, सरैंया प्रथम को 57, इंगलिश मीडियम प्राइमरी देनौंधा को 55, छींबों को 11, पहाड़ी माध्यमिक को 62, प्राइमरी को 52, चकजाफर को 52 व छेछरिहा बुजुर्ग को 43 अंक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed