फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   धनतेरस पर लीजिए ढाई सौ रुपये में चांदी का दो हजार का नोट

धनतेरस पर लीजिए ढाई सौ रुपये में चांदी का दो हजार का नोट

Sun, 04 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर लीजिए ढाई सौ रुपये में चांदी का दो हजार का नोट
उन्नाव। धनतेरस पर्व पर इस बार चांदी का दो हजार का नोट लोगों को लुभा सकता है। इसकी कीमत मात्र 250 रुपये ही है। वहीं सराफा दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने के डिजाइनर व कम वजन के गहनों की नई वैराइटी का स्टॉक किया है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी बाजार में आई हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए व्यापारी खरीदारी पर कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस का महापर्व सोमवार को मनाया जाएगा।

बाजार में शनिवार से ही रौनक दिखने लगी है। सराफा और बर्तन बाजार में कारोबारियों ने खास तैयारियां कर ली हैं। धनतेरस पर धातु को खरीदना शुभ माना जाता है, इससे बर्तन विक्रेताओं व सराफा व्यापारी ग्राहकों को रिझाने के लिए आकर्षक उपहार दे रहे हैं। शहर के बड़ा चौराहा पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और मिट्टी के डिजाइनर दीये भी बिकने लगे हैं। वहीं फर्नीचर व वाहनों की की खरीदारी के लिए ग्राहक पहले बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन


कोलकाता की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनी पसंद
इस बार कोलकाता से आई मिट्टी निर्मित गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां काफी खास हैं। इन मूर्तियों में छत्र, चुनरी व माले की डिजाइन भी की गई है। जिससे खरीदारों को पूजन के दौरान मूर्तियों पर अलग से माला व छत्र चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दुकानदार दीपक ने बताया कि कोलकाता की विशेष मूर्तियों की कीमत 150 से लेकर 4500 रुपये है। इसके अलावा 20 से 100 रुपये की रेंज की मूर्तियां भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद पर छूट का तोहफा
बर्तन कारोबारी लवी गुप्ता ने बताया कि गणेश लक्ष्मी पूजन के लिए अबकी बार कलरफुल थाली बाजार में आई है। डिजाइनर थाली खरीदारों को खूब पसंद आएगी। बताया कि पांच सेट का बर्तन पैक, कुकर, इंडक्शन, बाल्टी, पीतल के बर्तन की आकर्षक रेंज है। उनके अनुसार धनतेरस पर्व पर पीतल के बर्तन खरीदना काफी शुभ होगा। बताया कि पांच हजार से अधिक की खरीदारी पर आकर्षक छूट दी जाएगी। सराफा कारोबारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अबकी बार दो हजार रुपये की चांदी की नोट खास है। लोग इसे 250 रुपये में ले सकेंगे। इसके अलावा डिजाइनर व हल्के वजन के सोने की चेन, कंगन, अंगूठी व पेंडल की विशेष रेंज उपलब्ध है। सोने के आभूषणों के साथ ही हीरे के डिजाइनर सेट भी स्टाक में हैं। ग्राहकों को डेढ़ लाख से अधिक की खरीदारी पर दो फीसदी की छूट दी जाएगी।


-सराफा, बर्तन व इलेक्ट्रानिक बाजार में नई वैराइटियां आईं
- कोलकाता की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी ग्राहकों की पसंद बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed