फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल को पीटा

अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल को पीटा

Mon, 29 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन की जांच करने गए लेखपाल को पीटा
कानपुर देहात। उपजिलाधिकारी के आदेश पर मिट्टी खनन की जांच करने गए लेखपाल को खनन करने वालों ने पीट दिया। वहीं, जान से मारने की धमकी देकर उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, राजपुर थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा तहसील के हल्का बैना में तैनात लेखपाल सर्वेश शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि एसडीएम के निर्देश पर वह रविवार को राजपुर थाना क्षेत्र सलेमपुर मार्ग के समीप अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर मौके पर जांच करने गए थे। लेखपाल के अनुसार, मुगल मार्ग के किनारे एक खेत पर जेसीबी के माध्यम से दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली से खनन किया जा रहा था। बताया कि जैसे ही उसने मोबाइल फोन पर जीसेबी का फोटो लेने का प्रयास किया तो सट्टी थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार यादव व उसके भाई अनुज यादव के साथ ही रसूलपुर निवासी राजा सिंह ने अपने दर्जनों अज्ञात साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। साथ ही मोबाइल फोन तोड़ दिया। उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। लेखपाल ने मामले को लेकर एसडीएम के साथ ही थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सिकंदरा रामकृष्ण मिश्रा ने लेखपाल से न्याय का भरोसा दिलाया है। मामले में थानाध्यक्ष राजपुर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजकुमार यादव, अनुज यादव और राजा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसडीएम विजेता सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed