फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पांडु नदी पुल की मरम्मत कर यातायात किया बहाल

पांडु नदी पुल की मरम्मत कर यातायात किया बहाल

Mon, 27 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पांडु नदी पुल की मरम्मत कर यातायात किया बहाल
ककवन (कानपुर)। तीन दिन बाद क्षतिग्रस्त पांडु नदी पुल आखिरकार रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद श्रमिकों ने आवागमन लायक कर दिया। रविवार को पूरे दिन उक्त मार्ग से छोटे-बड़े वाहन गुजरे। ककवन पुलिस ने ओवरलोड ट्रकों, डंपरों, लोडरों के आवागमन पर रोक लगा रखी है। वहीं पांडु नदी पुल से आवागमन शुरू हो जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

ककवन थाना पुलिस और लोक निर्माण की ओर से 60 घंटे की मेहनत के बाद पांडु नदी पुल पर गहरा गड्ढा आखिरकार भर दिया गया। श्रमिकों ने क्षतिग्रस्त हिस्से में रोड़े, सहित अन्य प्रकार की सामग्री भरकर रोड को आवागमन लायक बना दिया है। एसओ इंद्रजीत यादव ने बताया कि बारिश से बीते दिनों पांडु नदी पुल पर गहरा गड्ढा हो गया था। रविवार को जेसीबी, ट्रैक्टर और श्रमिकों के द्वारा बारिश से गढ्ढे को दिया गया। पीडब्लूडी कर्मियों के भली प्रकार निरीक्षण के बाद वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed