फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रा लगने से किशोर घायल 1

दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रा लगने से किशोर घायल 1

Thu, 05 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रा लगने से किशोर घायल  1
फतेहपुर। चुनाव की रंजिश में मंगलवार रात व बुधवार दोपहर प्रधान और विरोधी पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। मारपीट के साथ ही दोनों पक्षों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इसमें छर्रा लगने से घर के बाहर खेल रहा किशोर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग भाग गए। किशोर की मां की तहरीर पर प्रधान
विज्ञापन


पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के गुरुवल गांव की है।
गांव निवासी राजू सिंह इस बार प्रधान पद का चुनाव हार गए थे। तब से राजू की वर्तमान प्रधान से रंजिश चल रही थी। मंगलवार शाम को राजू थाना क्षेत्र के मझगवां गांव किसी काम जा रहे थे। राजू का आरोप है कि रास्ते में ग्राम
विज्ञापन


प्रधान लल्लू सिंह यादव के भतीजे काशी यादव से आमना-सामना होने पर विवाद हो गया। इस पर काशी, संजय, मंजय, पूती समेत आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उससे मारपीट कर दी। पीड़ित ने लूटपाट का आरोप भी लगाया है। मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो कहा गया कि केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराओ लूट का आरोप गलत है। बकौल राजू सिंह वह पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर बिना रिपोर्ट दर्ज कराए लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार दोपहर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर दोनों पक्षों के आधा सैकड़ा लोग भिड़ गए। मारपीट, फायरिंग होने लगी। घटना में गांव के बृजेश सिंह का बेटा किशन (15) छर्रा लगने से घायल हो गया। पुलिस मौके पर छानबीन को पहुंची। पुलिस ने घायल को पीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने उसे हरदो सीएचसी रेफर किया। थानाध्यक्ष हेमराज का


कहना है कि किशोर की मां सोनी सिंह की तहरीर पर ग्राम प्रधान लल्लू व उसके भाई काशी व परिवार के संजय, मंजय, मनराखन, कल्लू, बुधराज, चिगिन, फुल्लू, लवकुश समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसका आरोप है कि बेटा घर के बाहर खेल रहा था। प्रधान पक्ष की ओर से फायरिंग कर बेटे को घायल किया गया। उधर, प्रधान लल्लू सिंह यादव का आरोप है कि राजू सिंह पक्ष ने उनके दरवाजे पर आकर मारपीट और फायरिंग की है।

दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रा लगने से किशोर घायल
किशोर की मां की तहरीर पर प्रधान पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
किशनपुर थाना क्षेत्र के गुरुवल गांव में हुई घटना, दोनों पक्ष में प्रधानी चुनाव से चल रही रंजिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed