फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   करंट की चपेट में आकर सर्राफ की मौत

करंट की चपेट में आकर सर्राफ की मौत

Mon, 11 Jun 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर सर्राफ की मौत
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में रूरा रोड निवासी सर्राफ की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर हुई बारिश में मोहित (32) के मकान की छत पर बारिश का पानी भर गया। पाइप में कूड़ा जमा हो जाने के कारण छत का पानी न निकलने से मोहित सरिया लेकर छत पर चढ़ा और पाइप साफ करने की कोशिश करने लगा। इस बीच सरिया छत के पास से ही निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भाई शिवकुमार ने उसे भर्ती कराया लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की अकबरपुर-रूरा रोड पर आरएस ज्वैलर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। व्यापारी की मौत से घर में कोहराम मच गया। बच्चे व उसकी पत्नी बिलखने लगे। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed