{"_id":"59b198954f1c1be27f8b4c63","slug":"41504811157-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बेटे की मौत पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के बेटे की मौत पर लगाया जाम
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। पीएचसी से रिटायर्ड चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान गुरुवार को पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और समर्थकों ने लापरवाही का आरोप लगा शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
डॉ. आरपी जाटव दो साल पहले पीएचसी प्रभारी मवई से रिटायर हुए थे। इसके बाद मवई में ही क्लीनिक खोल लिया। खरगुपुर के पूर्व प्रधान श्रीकेशन के बेटे रमेश सिंह चौहान (36) को चार दिन से बुखार था। इलाज डॉ. आरपी जाटव कर रहे थे। गुरुवार को हालत बिगड़ गई और मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने क्लीनिक के सामने शव रखकर हुसैनगंज-हथगाम मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के चलते मौत हुई है। सूचना पर एसओ उदयवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पूर्व प्रधान के दो बेटे अनूप, शिवा व दो बेटियां वंदना और रचना हैं।