फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवाम की सुरक्षा में 735 दरोगा मुस्तैद

अवाम की सुरक्षा में 735 दरोगा मुस्तैद

Tue, 29 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अवाम की सुरक्षा में 735 दरोगा मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। समाज की सुरक्षा और लोगों को न्याय दिलाने में पुलिस की भूमिका सबसे अहम है। एक पुलिस अधिकारी का पद जिम्मेदारी और जोखिम से भरा होता है। हमें शासक नही सेवक की बनकर कर्तव्य पूरे करने होंगे। तभी जनता में सामंजस्य बनाने में सफल हो पाएंगे। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने काली मिट्टी स्थित शहीद गुलाब सिंह लोधी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दीक्षांत समारोह में यह बातें कहीं। उन्होंने उपनिरीक्षक बने सभी 735 जवानों को राष्ट्र रक्षा और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई और पास आउट परेड की सलामी ली।


जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का पुलिस बल देश में सबसे बड़ा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का उदाहरण देते हुए डीजीपी ने कहा कि राम हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। सदा अपराजेय रहे और सर्वशक्तिमान होने के बाद भी सरलता और विनम्रता कभी नहीं छोड़ी। समारोह में प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पुलिस महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश, एसपी नेहा पांडेय, पीटीसी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन



पासिंग आउट परेड के बाद प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों को डीजीपी ने प्रमाण पत्र भी दिए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी एसआई 2011 में भर्ती हुए थे। नवंबर 2015 को 735 को उन्नाव पीटीसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड में पुलिस बैंड की धुन और कदम ताल उपनिरीक्षकों की टुकड़ियों ऐसा समा बांधा कि सभी जोश लबरेज नजर आए। सर्वोत्तम प्रशिक्षु अंगद कुमार को दस हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जबकि उत्तम के लिए अमित कुमार और राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रशिक्षकों में जयराम द्विवेदी, राजेश कुमार और कमलेश बाबू को भी उत्तम प्रशिक्षक का प्रशस्ति पत्र दिया। परेड का संचालन राम कृपाल सिंह ने किया।


पास आउट परेड के दौरान कई जवानों के अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतापगढ़ जिले के नंदकपुरवा निवासी श्यामलाल परिवार सहित बेटे अरुण प्रताप के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। अरुण की मां ने बताया कि बेटा दरोगा हो गया तो अब दुर्दिन दूर होने की उम्मीद है। प्रतापगढ़ के अंतामऊ निवासी देवनरायण पांडेय भी अपने पौत्र रविशंकर पांडेय को खाकी वर्दी में देख काफी खुश नजर आए।

अब आवाम की सुरक्षा में 735 और दरोगा होंगे मुस्तैद
दीक्षांत समारोह में डीजीपी ने उपनिरीक्षकों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
पास आउट परेड में 735 उपनिरीक्षक शामिल, डीजीपी ने ली सलामी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed