फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बहन की मौत का बदला लेने को की हत्या

बहन की मौत का बदला लेने को की हत्या

Sat, 01 Jul 2017 05:55 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
बहन की मौत का बदला लेने को की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मौरावां (उन्नाव)। मौरावां थानाक्षेत्र के सगौली गांव में पूर्व प्रधान के भाई के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। हत्यारोपी राजू रावत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बहन की मौत का बदला लिया है। उसने बताया कि फरवरी 2016 में उसकी बहन किरन गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थी। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हत्यारोपी के मुताबिक पवन उसकी बहन की मौत का जिम्मेदार था।


मालूम हो कि मौरावां थानाक्षेत्र के सगौली के पूर्व प्रधान राकेश यादव के छोटे भाई पवन यादव की गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी युवक और उसके परिवार के लोग पवन को अपनी बहन की मौत का जिम्मेदार मानते थे। वारदात उस समय हुई जब पवन बाजार से लौटकर अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही विरोधी के दरवाजे के सामने पहुंचा योजनाबद्ध तरीके से से घेरकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



मृतक के बड़े भाई पूर्व प्रधान राकेश ने गांव की ही कमला रावत पत्नी बाबूलाल उसके बेटे राजू रावत और दीपू रावत के अलावा गांव के ही एजाज उर्फ राजू खां, मो. अख्तर और गीता रावत पत्नी शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी राजू रावत और एजाज को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया। मौरावां थानाध्य दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि चार अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीमें सर्विलांस टीम की मदद से संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



फालोअप
‘बहन की मौत का बदला लेने को की हत्या’
सगौली गांव में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या का मामला
दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, अन्य की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed