{"_id":"593ee2431126f4277c8b4577","slug":"41497293379-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर पाइप खुला, 20 मिनट खड़ी रही स्वर्ण शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर पाइप खुला, 20 मिनट खड़ी रही स्वर्ण शताब्दी
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी का प्रेशर पाइप खुल गया। चालक ने कंचौसी में ट्रेन कोे खड़ा कर दिया। सूचना पर स्टेशन से पहुंचे रेलवे मेकेनिकों ने प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। करीब बीस मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का अचानक प्रेशर पाइप खुल गया। इससे ट्रेन क्रासिंग और स्टेशन के बीच रुक गई। पास में ही रेल कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक ट्रेन के चालक कोच में लगे प्रेशर पाइप को दुरुस्त करने लगे।
वहीं ट्रेन खड़ी होने पर सूचना कंट्रोलर को दी गई तो तुरंत मेकेनिक आए और आनन फानन में प्रेशर पाइप को दुरुस्त कर दिया गया। इस बीच क्रासिंग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
करीब बीस मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी तब क्रासिंग खोली जा सकी। वहीं मेन लाइन में ट्रेन खड़ी होने पर आगरा लखनऊ इंटरसिटी को फफूंद स्टेशन पर रोका गया तथा अन्य ट्रेनों को भी पिछले स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन रवाना होने के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।