फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 kg tortoise found near Milkinpurwa Bamba, forest workers left in Yamuna

मिल्किनपुरवा बंबा के पास मिला 40 किलो का कछुआ, वन कर्मियों ने यमुना में छोड़ा

Mon, 18 Oct 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
40 kg tortoise found near Milkinpurwa Bamba, forest workers left in Yamuna
मिल्किनपुरवा बंबा के पास मिला कछुआ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के मिल्किनपुरवा बंबा के पास शनिवार देर शाम एक बड़ा कछुआ सड़क पर आ गया। इस पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जानकारी पर वन कर्मियों ने उसे पकड़ कर रविवार सुबह यमुना नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मिल्किनपुर बंबा इटावा नहर शाखा से निकला है। शनिवार देर शाम को बंबे के पास सड़क पर एक कछुआ राहगीरों ने देखा। कछुआ काफी बड़ा होने की वजह से लोग उसे रोक नहीं पा रहे थे। किसी ने इसकी जानकारी वन अफसरों को दी तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वजन करने पर कछुआ करीब चालीस किलो का निकला। ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मचारी कछुए को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे। रविवार को उसे यमुना में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि कछुआ इंडियन साफ्टशेल टर्टल है। यह संरक्षित वन्य जीव है। उसे यमुना में सुरक्षित छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed