{"_id":"5efa1cd88ebc3e4342527479","slug":"37-patients-including-33-woman-won-the-battle-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: 33 संवासिनियों समेत 37 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, 57 के संक्रमित मिलने पर मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: 33 संवासिनियों समेत 37 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, 57 के संक्रमित मिलने पर मचा हंगामा
Mon, 29 Jun 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
कानपुर के कांशीराम अस्पताल में भर्ती 37 मरीज कोरोना को हराकर घर पहुंच गए। इसमें 33 संवासिनियां भी हैं। अस्पताल के स्टाफ ने सभी को ताली बजाकर विदाई दी। 57 संवासिनियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 36 संवासिनियों को कांशीराम में भर्ती किया गया था।
सोमवार को 33 संवासिनियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा उनके साथ भर्ती चार अन्य मरीजों को भी डिस्चार्ज किया गया है। सभी को सात दिन तक घर में ही क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि अब यहां तीन संवासिनी समेत 40 मरीज हैं।
बता दें कानपुर में स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह में सात संवासिनियों के गर्भवती और 57 के कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद प्रियंका गांधी ने भी सात संवासिनियों के गर्भवती होने के मामले में यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला था।