फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   36 corona infected and found in surrounding districts in Kanpur

Coronavirus: कानपुर में आसपास के जिलों में 36 कोरोना संक्रमित और मिले, पसरा मौत का सन्नाटा

Wed, 10 Jun 2020 03:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jun 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
36 corona infected and found in surrounding districts in Kanpur
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर आसपास कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। कानपुर शहर में सोमवार की रात भर्ती कराए गए ग्वालटोली के मरीज समेत जूही की संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई, वहीं 11 संक्रमित और मिले। उधर, उन्नाव, हरदोई, जालौन में पांच-पांच, बांदा में चार और महोबा में तीन, कन्नौज, औरैया और कानपुर देहात में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन


कानपुर शहर में लगातार पांच दिन में छह मौतों से प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्वालटोली इलाके में दूसरी मौत से लोग दहशत में हैं। कैंट अस्पताल, किदवईनगर, लक्ष्मीपुरवा, दबौली, मछली वाला हाता और ग्वालटोली से 11 संक्रमित मिले, जिसमें चार फतेहपुर के हैं, जबकि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉॅजी लैब में छह सौ से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं।
विज्ञापन


उधर, उन्नाव के आदर्श नगर में एक, शुक्लागंज में दो, सफीपुर क्षेत्र में एक और बांगरमऊ क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। यहां अब तक 61 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें 40 प्रवासी शामिल हैं। 30 स्वस्थ हुए और तीन की जान गई, जबकि 32 एक्टिव केस हैं। हरदोई जिले में भी पांच और कोरोना पॉजिटिव, जिसमें चार प्रवासी मजदूर शामिल हैं, जबकि एक कांटेक्ट केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उधर, जिले के पांच संक्रमित मंगलवार को स्वस्थ होकर घर भेज दिए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 124 हो गई, जिसमें एक्टिव केस 81 हैं। बुंदेलखंड के जालौन में तीन महिलाओं समेत पांच कोेरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में उरई, कोंच और कुठौंद क्षेत्र की महिलाएं, जबकि कोंच और कालपी के दोे प्रवासी शामिल हैं। यहां अब कुल 70 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें 41 ठीक हो चुके हैं।

बांदा में एक किशोरी और महिला समेत चार प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित मिले, जबकि महोबा में दो प्रवासी भाई समेत तीन संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। कन्नौज में एक प्रवासी युवक और संक्रमित निकला। युवक सात जून को दिल्ली से परिवार के साथ लौटा था। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 103 हो गई, जिसमें 63 लोगों का इलाज चल रहा, जबकि 40 ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं।

कानपुर देहात के रसूलाबाद में क्वारंटीन प्रवासी महिला संक्रमित निकली। महिला पांच जून को दो बेटियों, देवर व एक अन्य के साथ दिल्ली से घर लौटी थी। अब जिले कुल 37 कोरोना केस हो गए, जिसमें नौ ठीक हो चुके और 27 केस एक्टिव हैं। औरैया में मंगलवार को चिचौली स्थित सौ शय्या जिला अस्पताल की वार्ड आया की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में 54 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 27 स्वस्थ हो चुके और दो की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed