फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3352 farmers got 1.95 crore compensation

3352 किसानों को मिला 1.95 करोड़ मुआवजा

Tue, 01 Mar 2022 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
3352 farmers got 1.95 crore compensation
कानपुर देहात। बारिश से अगस्त में खरीफ फसलों में हुए नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत मिली है। बीमा कंपनी ने दूसरे चरण में 3352 किसानों को 1.95 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी कर दिया है। यह धनराशि जल्द ही किसानों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में अगस्त 2021 में बारिश व नदियों में आई बाढ़ के चलते कई किसानों की खरीफ की फसल चौपट हो गई थी। इसमें धान, मक्का समेत अन्य फसलों को अधिक नुकसान हुआ था। जिले में 39375 किसानों ने फसलों का बीमा कराया था। बारिश व बाढ़ के बाद फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए बीमा कंपनी ने राजपुर, मलासा, अमरौधा समेत अन्य प्रभावित गांवों में सर्वे किया था। क्राप कटिंग के आधार पर कम उत्पादन का आकलन करते हुए सर्वे की रिपोर्ट भेजी गई थी। जिले में काम कर रही बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो जनरल इंश्योरेंस की ओर से 6058 किसानों के लिए चार करोड़ सात लाख 94 हजार 995 रुपये बीमा क्लेम के तौर पर स्वीकृत किया था। मुआवजे की धनराशि को दो चरणों में जारी किया गया। दूसरे चरण में बीमा कंपनी ने 3352 किसानों के लिए 1 करोड़ 95 लाख 2 हजार 675 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई। जिसके बाद पिछले साल खरीफ मेें हुए नुकसान से प्रभावित सभी किसानों को क्लेम मिल गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 2706 किसानों को मिला था 2.12 करोड़ मुआवजा
- क्राप कटिंग के बाद सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोंपो जनरल इंश्योरेंस ने किसानों को दो चरणों में मुआवजा देने का निर्णय लिया था। पहले चरण में इसी साल 10 फरवरी को 2706 किसानों के लिए 2 करोड़ 12 लाख 92 हजार 320 रुपये की धनराशि जारी की गई थी। जिसे किसानों के बैंक खातों में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान -
- खरीफ में हुए नुकसान का क्राप कटिंग के आधार पर सर्वे किया गया था। इसी के अनुसार, बीमा कंपनी ने दूसरे चरण में 3352 किसानों की 1.95 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। जिसे किसानों के बैंक में भेजा जाएगा। वहीं, पहले चरण में 2706 किसानों को 2.92 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। - डॉ. उमेश कुमार गुप्ता (जिला कृषि अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed