{"_id":"932d09cf811bd77784b22546e78899c3","slug":"33-new-gp-cleared-in-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 33 नई ग्राम पंचायत को हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 33 नई ग्राम पंचायत को हरी झंडी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के लिए कवायद तेज हो गई है। ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत में परिसीमन कर वार्ड गठित करने का आदेश आ गया। गठन 2011 की जनगणना के हिसाब से होगा। इन पर आपत्ति लेने, निस्तारण और प्रकाशन का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है।
इधर, जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से बनी 33 नई ग्राम पंचायत को भी शासन से हरी झंडी मिल गई। बता दें कि पिछला चुनाव 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ था। अब 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव होना है। ऐसे में शासन ने अगस्त में ग्राम पंचायत पुनर्गठित करने का आदेश दिया था।
जिले में नई 42 ग्राम पंचायत बनने का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजा गया। पर, वहां से आपत्ति लग गई। कहा गया कि ग्राम पंचायतों को पुनर्गठित करने में कोई न्याय पंचायत नहीं टूटनी चाहिए। एक न्याय पंचायत में अमूमन पांच गांव होते हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि इस आपत्ति के बाद नये सिरे से सर्वे हुआ और नई ग्राम पंचायत की संख्या घटकर 33 हो गई। अभी तक जिले में 557 ग्राम पंचायतें थीं।
दूसरी ओर प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत गठित होने के बाद अब अगले चरण का काम भेजा है। इसमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों(वार्डों) के परिसीमन होगा।