{"_id":"612943848ebc3e6ed2137e4b","slug":"31670-vaccination-done-in-kanpur-dehat-broken-covid-protocol-akbarpur-news-knp648648170","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाभियान में 31670 का हुआ टीकाकरण, टूटा कोविड प्रोटोकॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाभियान में 31670 का हुआ टीकाकरण, टूटा कोविड प्रोटोकॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों व टीकाकरण शिविर में पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों के बीच धक्कामुक्की हुई। अधिकांश जगहों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सूचना अधिकारियों को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाइन में खड़ाकर टीकाकरण कराया। इस दौरान 31670 लोगों का टीकाकरण हुआ।
जिले के 11 अस्पतालों व कई कस्बों व गांवों में टीकाकरण के लिए चलाए गए अभियान के दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले टीकाकरण कराने के लिए लोगों ने अकबरपुर, रसूलाबाद, संदलपुर, सरवनखेड़ा आदि क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में धक्कामुक्की शुरू कर दी। इससे काफी देर टीकाकरण प्रभावित रहा।
हालांकि स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर सभी जगहों पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद इन सभी जगहों पर टीकाकरण किया गया। नोडल अफसर डॉ एमके जतारया ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 31670 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन सरवनखेड़ा ब्लॉक में 3777 लोगों का हुआ। जबकि सबसे कम जिला अस्पताल में 38 लोगों का ही टीकाकरण हो सका। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29529 लोगों ने पहली व 2141 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
टीकाकरण केंद्रों पर हंगामे की स्थिति की जानकारी के बाद सीएमओ डॉ. एके सिंह अकबरपुर सीएचसी पहुंचे। वहां की व्यवस्था देखी। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य अफसरों ने अलग-अलग टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं भीड़ की सूचना पर कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। भीड़ में खड़े लोगों को दूर-दूर खड़े होने की सलाह दी।
लोगों के बैठने तक की नहीं दिखी व्यवस्था
कानपुर देहात। जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाए, इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। शुक्रवार को महाअभियान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीकाकरण केंद्रों पर लोगों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। अकबरपुर, रसूलाबाद, संदलपुर अस्पतालों में लोगों को घंटों जमीन में बैठना पड़ा। इस दौरान गर्मी से भी लोग परेशान रहे। (संवाद)
पीकू वार्ड का किया निरीक्षण
डेरापुर। कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सीएचसी में पीकू वार्ड बनाया गया है। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. सुखलाल वर्मा ने चिकित्साधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के साथ पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के उपचार के लिए 12 बेड का पीकू वार्ड बनकर तैयार है।
रसूलाबाद मैटरनिटी विंग में नर्स से अभद्रता
रसूलाबाद/राजपुर। वैक्सीनेशन के महाअभियान के दौरान शुक्रवार को रसूलाबाद के मैटरनिटी विंग में सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। यहां 16 जगहों पर वैक्सीनेशन किया गया। टीकाकरण के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोग नर्स से अभद्रता करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।
इसी प्रकार राजपुर में 15 जगहों पर टीकाकरण किया गया। भाल गांव में भीड़ धक्कामुक्की करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। 15 स्थानों पर 2800 लोगों को वैक्सीनेशन कराया गया।
आज लगेगी वैक्सीन की दूसरी डोज
कानपुर देहात। जिले की सीएचसी व पीएचसी पर शनिवार को लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या हर दिन कम रहती है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना बेहद जरूरी है। जिले में करीब तीस हजार से अधिक लोग समय बीत जाने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। इसी वजह से अब हर शनिवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाती है। (संवाद)
पुखरायां व देवीपुर सीएचसी समेत कैंपों में 6564 लोगों को लगी वैक्सीन
पुखरायां। वैक्सीनेशन के लिए शुक्रवार को सीएचसी सहित गांवों में कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 6564 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार सचान ने बताया कि सीएचसी कैंप में 200 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं देवीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार ने बताया कि सीएचसी में 205 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही पीएचसी व गांव स्तर पर आयोजित कैंप में कुल 6564 लोगों का टीकाकरण किया गया।