फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एनओसी न देने पर सांसद ने अधिशासी अभियंता को दी धमकी

एनओसी न देने पर सांसद ने अधिशासी अभियंता को दी धमकी

Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
एनओसी न देने पर सांसद ने अधिशासी अभियंता को दी धमकी
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए भाजपा सांसद ने बिजली विभाग से एनओसी मांगी। छह लाख से अधिक बिल बकाया होने पर अधिशासी अभियंता ने भुगतान करने को कहा। इससे गुस्साए सांसद ने अधिशासी अभियंता को फोन पर धमकी दी। अधिशासी अभियंता ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम ने मामला पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसमें कहा कि सांसद ने विद्युत विभाग से एनओसी मांगी थी। सांसद मुकेश राजपूत ने पिछले सात वर्षों से बिल का भुगतान नहीं किया है। 31 मार्च की शाम 6.50 बजे सांसद मुकेश राजपूत ने अपने निजी सचिव अनूप मिश्रा के मोबाइल से फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तू पिटने का काम कर रहा है, मैं बिल जमा नहीं करूंगा। उन्होंने धमकी के आधार पर उनके व परिवार के साथ भविष्य में अनहोनी होने पर सांसद को जिम्मेदार ठहराते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


बताया कि शहर के ठंडी सड़क स्थित सांसद के आवास का उनकी पत्नी सौभाग्यवती देवी के नाम से घरेलू कनेक्शन है। इस पर वर्ष 2012 से अब तक 55 हजार से अधिक यूनिट का 4 लाख 87 हजार 449 रुपये बिल बकाया है। सरचार्ज माफी योजना में एक लाख 19 हजार 111 रुपये की छूट काटने के बाद भी तीन लाख 68 हजार 337 रुपये जमा करने होंगे। वहीं पर सांसद के पुत्र अमित राजपूत का अमित मोटर्स के नाम से कनेक्शन पर एक लाख 32 हजार 345 रुपये का बिल बकाया है। बिना भुगतान कराए बिना वह एनओसी नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि अधिशासी अभियंता का प्रार्थनापत्र मिला है। उन्होंने प्रकरण पुलिस अधीक्षक को सौंपकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने जो आरोप लगाए हैं। वो गलत हैं। वह सपा-बसपा के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उनका बिल किसी वजह से जमा नहीं हो सका था। बिल सही करने को अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल से कहा था। इस पर वह उल्टा सीधा बोलने लगे। उनके व्यवहार व बातचीत करने के तरीके की पहले भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed