{"_id":"5c6dbb46bdec2226154d1c72","slug":"31550695238-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (कानपुर)। क्षेत्र में बुधवार हुई बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। किसानों के बताए अनुसार, बेमौसम बारिश होने की दशा में दलहनी व तिलहनी फसलों के अलावा आलू की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। मौसम के रुख से परेशान किसान पूरे दिन आसमान की ओर ही नजरें टिकाए रहे।क्षेत्र में चना, मटर, लाही, सरसों की लगभग 70 फीसदी फसल पककर तैयार है। आलू खुदाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। बुधवार की सुबह से आसमान में छाये घने बादल और रुक- रुक कर हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी। वहीं, बारिश ने किसानों का पसीना भी छुड़ा दिया है। बारिश होने की स्थिति में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
क्षेत्र के कुर्मीखेडा गांव निवासी अमरनाथ कटियार, नवीन कटियार, गोगूमऊ गांव के दुल्लर कटियार, शशिकांत, चपठुआ गांव के शिवकुमार वर्मा, चंदिका के गुड्डू सिंह, प्रेमपुर के राजेंद्र यादव, रामचन्द्र, गुरैयां के विजय बहादुर, सुनील मिश्रा, त्रिलोकपुर गांव के बबलू यादव, और बदनपुर के सिपाही लाल ने ने बताया कि गेहूं को छोड़कर अन्य ज्यादातर फसलें लगभग पककर तैयार खड़ी है। बारिश नुकसानदेह साबित होगी।