फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव
बिधूना (औरैया)। गुरुवार को घर से निकले 50 वर्षीय व्यक्ति का शव कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला। पत्नी ने पति की हत्या आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में घटनास्थल पहुंची फॉरेसिंक विभाग की टीम ने कई नमूने लिए।
विज्ञापन

कस्बे के पुराना बिधूना निवासी रमेश (50) पुत्र ओमप्रकाश गुरुवार की देर शाम घर से निकला था। तब से वह लापता था। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में सड़क से कुछ दूरी पर राजीव कुमार के खेत पर खड़े पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर रमेश की पत्नी ने घटनास्थल पहुंचकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई सुनील को भी 19 नवंबर 2018 को घर से कुछ दूर पर खेतो में शीशम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया था। जिसे बाद में आत्महत्या को रूप दिया गया था। एक माह बाद बड़े भाई का शव पेड़ पर लटकते हुए पाए जाने पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। जांच-पड़ताल के लिए औरैया से फोरेसिंक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना से संबंधित कई नमूने लिए। मृतक मजदूरी करके जीवन यापन करता है। पत्नी की ओर से अब तक किसी के भी खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed