{"_id":"5bf9a2e3bdec22416d12c813","slug":"31543086819-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतपुर गांव में खोला जा रहा धान खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौलतपुर गांव में खोला जा रहा धान खरीद केंद्र
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। किसानों की सुविधा के लिए तहसील क्षेत्र के यमुना पट्टी (तिरहर) के गांव दौलतपुर (घाटमपुर) में भी एक धान खरीद केंद्र खोला जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को केंद्र पर बैनर के साथ ही बोरे भी भेजे गए। वहीं, धान खरीद के लिए कागजी खानापूरी करने में किसान हलाकान हैं।
शासन के निर्देशानुसार धान बिक्री के लिए किसान को पहले रजिस्ट्रेशन फार्म भरना पड़ता है। जिस पर गांव के राजस्व लेखपाल की रिपोर्ट लगती है। उसी रिपोर्ट के आधार पर किसान का धान रक्बा तय होता है और वह टोकन लेकर अपना धान खरीद केंद्र पर बेंच सकता है। किसानों ने बताया कि धान खरीद केंद्र पहली नवंबर से खुल गए थे।
लेकिन, शासन के नियमों के चलते बहुत कम संख्या में किसान खरीद केंद्रों में अपना धान बेंच पा रहे हैं। वहीं, इसका फायदा निजी व्यापारी उठा रहे हैं। बताया कि इधर, किसानों को रबी की फसलों की बुआई करने के लिए खेतों का पलेवा, जुताई और खाद-पानी का इंतजाम करने के लिए मजबूरी में खुले बाजार में अपना धान व्यापारियों के हाथ औने-पौने भाव पर बेचना पड़ रहा है। यमुना पट्टी (तिरहर) के गांव दौलतपुर स्थित बारातशाला के भवन में खोले गए नए धान खरीद केंद्र के प्रभारी रावेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार से केंद्र पर धान खरीद शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि अभी सिर्फ तौल कांटा, बैनर और बोरे आए हैं। बताया कि सोमवार तक अन्य सामान भी आ जाएगा।