{"_id":"5a6632924f1c1b89268b5e00","slug":"31516647058-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पांच लोग घायल
अजीतमल (औरैया)। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। वहां तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
अयाना थाना क्षेत्र के केशीपुर निवासी चंद्र प्रकाश (45) व चंद्र शेखर (40) पुत्र दयाराम बाइक से सेगनपुर की ओर से जा रहा था। पुरवा के पास किसी बेकाबू वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया है। उधर, अजीत कुमार पुत्र मुसद्दीलाल निवासी गंगदासपुर थाना अजीतमल अपने भाई के साले पप्पू पुत्र मुन्नू लाल निवासी गहेसर थाना दिबियापुर को लेकर बाइक से गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं, तीसरी दुर्घटना में मौहारी निवासी राजू घायल हो गया। ब्यूरो