{"_id":"59c166ba4f1c1b36688b58d6","slug":"31505846970-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक की मौत, कई भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक की मौत, कई भर्ती
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जिले में मौसमी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में वायरल बुखार से बालिका की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए है।
मटौंध थाना क्षेत्र के चमरहा गांव में शिवानी (8) पुत्री शिवदानी चार दिन से वायरल बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसका इलाज पास के क्लीनिक में करा रहे थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर आए।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, बुखार पीड़ित देहात कोतवाली का लक्ष्मण (25) पुत्र रामसिया, मर्का की फूलमती (45), देहात कोतवाली की सुनीता (18) और जारी गांव में अखिलेश (22), गोयरा (छतरपुर) की सुमन (20), तिंदवारी थाना के सैमरी गांव की उर्मिला (50), तिंदवारा का अब्दुल (10), मटौंध की मुन्नी देवी (43), बिसंडा में राम कुमार (65), शहर कोतवाली के परशुराम तालाब मोहल्ले की पायल (8), गिरवां की बरीना देवी (35) समेत एक दर्जन से अधिक बुखार से ग्रसित मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आरके गुप्ता ने बताया कि बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से सहायता केंद्र का स्टाल लगवाया गया है। सीएमएस डा. किशोरी लाल ने दवा की आपूर्ति पर्याप्त बताई है।