फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सोलर पैनल चोरी, पांच गांवों की जलापूर्ति ठप

सोलर पैनल चोरी, पांच गांवों की जलापूर्ति ठप

Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोलर पैनल चोरी, पांच गांवों की जलापूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा। नकाबपोश बदमाशों ने पेयजल योजना के पंप आपरेटर को बंधक बना दो सोलर पैनल खोल लिए। बदमाशों के जाने के बाद आपरेटर ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सेमरीमऊ गांव स्थित पेयजल योजना में मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोला। यहां तैनात अचलखेड़ा निवासी पंप आपरेटर लल्लू प्रसाद आपरेटर को सोते समय तीन बदमाशों ने दबोच लिया और अवैध असलहों के बल पर बंधक बना यहां लगे बीस हजार कीमत के दो सोलर पैनल खोल ले गए। आपरेटर के मुताबिक बदमाशों ने उसे पुलिस से शिकायत न करने की धमकी भी दी। पंप आपरेटर के मुताबिक इस पेयजल योजना से दस गांवों को जलापूर्ति होती है। यहां दो अलग-अलग सेटों में 52 सोलर पैनल लगे थे। दो पैनल कम होने से पांच गांवों की जलापूर्ति बाधित हो गई है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। यहां लगाने के लिए दूसरे सोलर पैनल मंगवाए गए हैं। उधर पुरवा कोतवाली पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


सोलर पैनल चोरी, पांच गांवों की जलापूर्ति ठप
आपरेटर को तमंचे के बल पर बंधक बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed