{"_id":"598b559e4f1c1bad518b4625","slug":"31502303646-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदइंतजामी पर बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदइंतजामी पर बीईओ को नोटिस
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। प्रभारी बीएसए के निरीक्षण में तौरा प्राथमिक स्कूल में तमाम खामियां मिलीं। उपस्थित छात्रों संख्या आधे से भी कम मिली। रसोईघर तक खस्ताहाल पाया गया। शौचालय व चहारदीवारी भी टूटी मिली। प्रभारी बीएसए ने बीईओ को नोटिस जारी कर खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए दीवान सिंह यादव के स्थानांतरण के बाद जिले में दूसरे बीएसए की तैनाती नहीं हुई है। दो दिन पहले तक प्रभारी बीएसए का कार्यभार बिछिया ब्लाक की बीईओ नसरीम फारूकी संभाल रहीं थी। इनके अवकाश पर होने के चलते कर्ण ब्लाक के बीईओ राजेश कटियार प्रभारी बीएसए का कामकाज देख रहे हैं। बुधवार को प्रभारी बीएसए ने पुरवा कोर्ट जाते समय बिछिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल की हेडमास्टर बीना देवी
बीआरसी गई हुईं थी। सहायक शिक्षिका माधुरी व रोशनी मौजूद रहीं। स्कूल में पंजीकृत 66 में से 34 छात्र-छात्राएं ही मौजूद मिलीं। मिड्-डे मील का वितरण हो चुका था। निरीक्षण में अधिकारी ने रसोई घर की टूटी फर्श, दुर्दशाग्रस्त शौचालय के साथ ही चहारदीवारी कई जगह टूटी पाई। प्रभारी बीएसए राजेश कटियार ने बताया कि खामियों की रिपोर्ट बनाकर कार्यालय को दी गई है। साथ ही बीईओ नसरीम फारूकी को नोटिस जारी कर खामियों को दूर कराने की बात कही है। वहीं एक बीईओ की तरफ से दूसरे बीईओ को जारी की गई नोटिस कार्यालय में चर्चा का केंद्र बनी है।
विज्ञापन
बदइंतजामी पर बीईओ को नोटिस
बीएसए के निरीक्षण में तौरा प्राथमिक स्कूल में अव्यवस्था और छात्र संख्या भी कम मिली