{"_id":"59612a0f4f1c1bd3038b4568","slug":"31499539983-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां (उन्नाव)। पत्नी ने शराब बनाने का विरोध किया तो पति ने पीट-पीट कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के पस्तौरा गांव निवासी रोहिणी (27) पुत्री रामदास ने पांच साल पहले मौरावां थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी गोवर्धन पुत्र ईश्वरदीन से प्रेम विवाह किया था। दंपति के तीन साल का बेटा उदयराज उर्फ जतिन है। गोवर्धन सई नदी किनारे शराब बनाने का गोरखधंधा करता है। परिजनों के मुताबिक पत्नी इस काम का विरोध करती थी। शुक्रवार रात नदी किनारे शराब बनाते समय पति- पत्नी में् झगड़ा हुआ। गुस्साए गोवर्धन ने लाठी से पीट कर रोहिणी को मरणासन्न कर दिया।
वह रातभर तड़पती रही। इस बीच ईश्वरदीन ने यूपी 100 पर सूचना दी। पुलिस पड़ोसी गांव करदहा से ही लौट गई। तड़के गोवर्धन पत्नी को लेकर घर आया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। इस पर ईश्वरदीन ने मृतका के पिता रामदास को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद रामदास मौके पर पहुंचे और दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
शराब बनाने का विरोध करती थी पत्नी
मृतका के पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
आरोपी पति हिरासत में