फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बारिश से सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
अजीतमल (औरैया)। दो दिन से हो रही भारी उमस के बाद सोमवार दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी पर नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोल दी। नगर में जगह जगह जलभराव हुआ। नाले उफपाए और घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


कई दिनों से लगातार हो रही उमस के बाद सोमवार दोपहर के बाद हुई झमाझम बारिश से औरैया-इटावा मुगलरोड पर पानी ही पानी हो गया। इसके कारण लोग पानी में घुसकर निकलने को मजबूर दिखे। उत्तर की ओर गांधीनगर में तालाब के पास बने कच्चे नाले की जेसीबी से खुदाई की जा रही थी।
विज्ञापन


बारिश के पानी से गड्ढा लबालब हो गया। तालाब का पानी उफनाकर सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में पहुंच गया। सूर्य नगर रोड पर भी नालों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पूरे नगर में चल रहे नालों की सफाई के चलते पानी के निकासी की समस्या बनी हुई है। इससे जरा सी भी बारिश से नालों का पानी सड़कों और घरों में भर जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल पूरे कस्बे के मोहल्लों का रहा। कहीं नाला चोक तो कहीं गलियों में पानी भर गया। नगर पंचायत द्वारा बरसात से पहले नालों की पूर्ण सफाई तथा सभी गलियां दुरुस्त न होने के चलते यह समस्या उत्पन्न हो रही है।


नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिराम चौधरी ने बताया कि नालों की सफाई का काम चल रहा है। कच्चे नालों को खुदवाया जा रहा है। ताकि नगर के पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके।

- बारिश ने उमस से लोगों को राहत दी पर नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed