{"_id":"59569b504f1c1bc4378b4586","slug":"31498848080-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घरों से लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घरों से लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घरों से लाखों के जेवर व नगदी ले गए चोर
गुगरापुर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने एक ही रात में आठ घरों के ताले तोड़ लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात की गृहस्वामियों को भनक तक नहीं लगी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को शक है कि चोर शातिर किस्म हैं, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले नशीला स्प्रे सुंघाकर बेहोश किया होगा। पुलिस ग्रामीणों से पूछतांछ कर रही है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी नौरंगपुर के अंतर्गत नवलपुरवा गांव में गुरुवार रात चोरों ने नवाब सिंह पुत्र सीताराम कुशवाहा के घर से एक सोने का हार, ब्रजबाला, चार अंगूठी, हाथ फूल, मांग बेंदी, पायल चोरी कर लिए। 50 हजार रुपये नकद भी पार कर दिया। घर में नवाब सिंह के पुत्र सुशील की शादी नौ मई को हुई थी। बहू का जेवर भी चोर साथ ले गए गए। चोरी गए जेवर की जानकारी नहीं हो सकी।
इसी क्रम में चोरों ने गांव के छविराम पुत्र छोटे लाला कुशवाहा एक चेन, दो अंगूठी, दो लाकेट, करधनी, पायल, तोड़िया, पुराने चांदी के सिक्के के अलावा 50 हजार नकद चोरी कर लिए।
विज्ञापन
सूबेदार कुशवाह के घर में भी चोरो ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और सूबेदार के पुत्र संतराम व महेंद्र के घर में रखे हजारों रुपये कीमत के जेवर व नगदी चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने संतराम के भाई महेंद्र के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जेवर व हजारों रुपये पार कर दिए। चोर पड़ोसी अरविंद पुत्र भूप नारायण के घर में जा घुसे, यहां पर चोरो ने घर में रखा नगदी व जेवर पार कर दिया।
चोरो ने पड़ोसी गांव गंगधरापुर में एक ही परिवार के चार घरों में लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां पर चोरों ने मुलायम सिंह के पुत्र राम किशोर के कमरे का ताला तोड़कर बक्से में तोड़िया, अंगूठी, मटर माला, पांच हजार नगद, भाई राकेश के घर के पायल झुमकी, कुंडल, कमरपेटी, झाले समेत 30 हजार का सामान चोरी कर ले गए। भाई रामवीर के घर से पायल, झुमकी, तोड़िया, खडुवा व 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। भाई प्रमोद के कमरे से अंगूठी, चेन, पायल समेत एक हजार रुपये चोरी कर ले गए। पिता मुलायम के बक्से में रखी पायल, कुंडल, खड़ुआ, 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
घटना के संबंध में चौकी प्रभारी नौरंगपुर हरीश कुमार राजपूत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। चोरों ने एक साथ इतने घरों को निशाना बनाया और गृहस्वामियों को जानकारी तक नहीं हुई है। जांच की जा रही है।
- दो गांवों में चोरी की वारदात को दिया अंजाम
- नशीला स्प्रे छिड़कर वारदात करने का शक
- पुलिस ने सभी बिंदुओं पर शुरू की जांच