फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बाइक न देने पर पत्नी को घर से निकाला

बाइक न देने पर पत्नी को घर से निकाला

Tue, 13 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाइक न देने पर पत्नी को घर से निकाला
बाइक न देने पर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बेला। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुर्वा रावत निवासी रफीक पुत्र बाबू बक्श ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी शहनाज का निकाह 15 अप्रैल 2016 को मुरैना मध्यप्रदेश निवासी दिलशाद पुत्र इदरीश के साथ कराया था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक व एक सोने की चेन की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन


ये बात शहनाज ने उसे बताई तो उसने ससुराल जाकर उन लोगों को समझाया। ससुरालियों ने सभी जेवरात छुड़ा कर शहनाज को उसके साथ भेज दिया। उसके बाद रिश्तेदारों ने समझौता कराया तब दिलशाद पूर्वा रावत से शहनाज को विदा करा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी वह ससुराल में शहनाज को प्रताड़ित करने लगा। 20 मई को दिलशाद गाड़ी में बैठाकर शहनाज को पूर्वा रावत छोड़ गया। इसके बाद से वह उन लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे मगर वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए।


पुलिस ने पति दिलशाद, ससुर मुहम्मद इदरीश, सास परवीन, चचिया ससुर मुहम्मद इकबाल, ननद समा, देवर मुहम्मद समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed