{"_id":"593d8d034f1c1bd5438b45ec","slug":"31497206019-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली का आरोप लगा टेंपो चालकों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली का आरोप लगा टेंपो चालकों ने किया हंगामा
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। बेला-दिबियापुर मार्ग पर चलने वाले टेंपो एवं आटो चालकों ने अवैध वसूली को लेकर हंगामा काटा। रविवार सुबह कई घंटों तक चालकों ने टेंपो का संचालन बंद कर दिया। हालांकि थाना पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
रविवार सुबह असेनी पावर हाउस के पास दिबियापुर बेला के बीच चलने वाले टेंपो एवं आटो चालकों ने अपने-अपने वाहन खड़े कर दिए। टेंपो चालकों ने आरोप लगाया कि कुछ युवक उनसे वसूली करते हैं।
न देने पर मारपीट की जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक वे लोग टेंपो नहीं चलाएंगे। मामले की जानकारी मिलने पर दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थाना पुलिस के सिपाहियों ने टेंपो चालकों से अपनी बात थाने में जाकर कहने के लिए कहा। थाने पहुंचे टेंपो चालकों ने कुछ युवकों पर वसूली का आरोप लगाया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि उन्हें मामला संज्ञान में आया था। इसलिए कुछ युवकों को पकड़ा गया था।
हालांकि बाद में सभी को ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। अबकी बार कोई शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, काफी देर तक टेंपुओं का संचालन न होने से यात्री खासे परेशान रहे।
- कई घंटे तक दिबियापुर-बेला मार्ग पर टेंपो न चलने से यात्री रहे परेशान