फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   31 families are living in three enemy properties, the district administration has sent a notice and will colle

Kanpur: तीन शत्रु संपत्तियों में रह रहे हैं 31 परिवार, जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस...वसूलेगा किराया

Thu, 07 Sep 2023 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:09 PM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी विशाख जी के पत्र के बाद नगर निगम ने दस्तावेज में अब तीनों संपत्तियां कस्टोडियन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के नाम पर दर्ज कर ली है। अब हाउस व वॉटर टैक्स कस्टोडियन के नाम पर ही बनेगा। इसकी प्रक्रिया नगर निगम स्तर से हो रही है।

विज्ञापन
31 families are living in three enemy properties, the district administration has sent a notice and will colle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ग्वालटोली स्थित पाकिस्तानी नागरिक तजम्मुल हुसैन की 10 करोड़ की तीन शत्रु संपत्ति में रहने वाले 31 परिवारों से जिला प्रशासन जल्द किराया वसूलेगा। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस भेजा है। शत्रु संपत्ति घोषित होने के बाद रजिस्ट्री विभाग ने तीनों संपत्तियों पर खरीदने और बेचने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन

पाकिस्तान जाने के बावजूद संपत्तियों को बेचा रहा था। तजम्मुल हुसैन पाकिस्तानी नागरिक हैं। इनकी तीन संपत्तियां ग्वालटोली में है, जिनमें करीब 31 परिवार रह रहे हैं। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक की ओर से तीनों संपत्तियों को शत्रु घोषित करने के बाद अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

तीनों संपत्तियों का तहसील की टीम ने सर्वे कर कब्जा ले लिया है। अब इन संपत्तियों को कब्जे में लेकर जिला प्रशासन इनसे किराया वसूलेगा। फिलहाल किराया निर्धारण का काम शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को करना है। इसके लिए पत्र जिला प्रशासन ने शत्रु संपत्ति अभिरक्षक को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम स्तर से हो रही है प्रक्रिया
जवाब आते ही तीनों संपत्तियों के कस्टोडियन बनाए गए तहसीलदार सदर के खाते में किराए का पैसा जाना शुरू हो जाएगा। फिलहाल जिलाधिकारी विशाख जी के पत्र के बाद नगर निगम ने दस्तावेज में अब तीनों संपत्तियां कस्टोडियन शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के नाम पर दर्ज कर ली है। अब हाउस व वॉटर टैक्स कस्टोडियन के नाम पर ही बनेगा। इसकी प्रक्रिया नगर निगम स्तर से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed