{"_id":"5fd7b84f8ebc3e3fbf520128","slug":"300-coroor-bakaya-akbarpur-news-knp5999226101","type":"story","status":"publish","title_hn":"54140 बिजली कनेक्शनों पर तीन सौ करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54140 बिजली कनेक्शनों पर तीन सौ करोड़ बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 54 हजार 140 कनेक्शनों पर विभाग का तीन सौ करोड़ रुपये बकाया है। बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों से राजस्व वसू्ली का अभियान चलाया है। कनेक्शन काटने के साथ नोटिस दी जा रही है। कई मामलों में आरसी भी जारी की गई है। छह माह में पांच हजार बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
बिजली विभाग ने अधिक लाइनलॉस वाले जिले के 50 फीडरों की पहचान की है। इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली की जा रही है। वर्तमान में दस हजार रुपये से अधिक की बकायेदारी वाले 54 हजार 140 कनेक्श धारक है। अधीक्षण अभियंता एस के श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग बकाया वसूली के लिए शिविर लगाने के साथ ही नोटिस दिया जा रहा है। बड़े बकायेदारों को आरसी भी जारी की गई हैं।
आज से एक मुश्त समाधान योजना शुरू
अधीक्षण अभियंता एस के श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग ने एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। यह योजना शहरी एवं ग्रामीण घरेलू बत्ती पंखा, व्यवसायिक व औद्योगिक कनेक्शनों के बकायेदारों के लिए है। लाभ के लिए ऑनलाइन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट यूपी एनर्जी डॉट इन पर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन आज से शुरू होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 है। बकाया बिल का 30 फीसदी पंजीयन के समय जमा कराना होगा। सात दिन में बिल का संशोधन अफसर करेंगे इसकी निगरानी होगी। 28 फरवरी 2021 तक संशोधित बिल जमा कराना होगा। इस अवधि के बाद पंजीयन शुल्क 2 हजार रुपये जब्त हो जाएगा। समाधान योजना में 30 नवंबर तक के बकाया बिल पर सौ फीसदी ब्याज माफ होगा।