फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   30 MLA-former ministers are in touch with samajwadi secular morcha

सपा को लग सकता है अबतक का सबसे बड़ा झटका, रघुराज सिंह का दावा ही कुछ ऐसा है

Sun, 30 Sep 2018 08:02 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
30 MLA-former ministers are in touch with samajwadi secular morcha
फरहान शकील, रघुराज शाक्य, सुखदेवी वर्मा, किशन मुरारी गुप्ता, सुनील यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
आने वाले दिनों में शिवपाल का सेक्युलर मोर्चा सपा को अबतक का सबसे बड़ा झटका दे सकता है। जिस तरह से सपा नेता समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के समर्थन में आ रहे हैं उससे यह बात तय होती जा रही है कि सपा की सियासी परेशानियां अभी और बढ़ सकती हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने यूपी के इटावा जिले में एक प्रेसवार्ता में कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जोकि सपा के लिए चिंताजनक और सेक्युलर मोर्चा को मजबूती देने वाले हो सकते हैं।
विज्ञापन


सेक्युलर मोर्चा के रंग में गांधी जयंती यात्रा को रंगने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। फरहान शकील ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सुबह आठ बजे से गांधी जयंती यात्रा निकाली जाएगी। इसमें समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा कर समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा के संयोजक फरहान शकील ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 

सपा के कई विधायक संपर्क में 

30 MLA-former ministers are in touch with samajwadi secular morcha
शिवपाल सिंह यादव
फरहान ने बताया कि इस यात्रा में पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव के साथ मोर्चा के जिले व अन्य जिलों के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। विभिन्न झांकियों वाली इस यात्रा को शिवपाल सिंह यादव पचराहा से हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा नगर पालिका चौराहा, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, पुलिस चौकी होते हुए पक्का तालाब से होकर नुमाइश मैदान स्थित गांधी स्मारक पार्क में समाप्त होगी। सेक्युलर मोर्चा के कुछ पोस्टरों में मुलायम सिंह की तस्वीर न होने के सवाल पर फरहान ने स्वीकार किया कि भूलवश ऐसा हो गया था, बाद में फोटो लगा दी गई थी। 

प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में पूर्व विधायक व समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लगभग 30 विधायक-पूर्व मंत्री समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संपर्क में हैं और मोर्चा से जुड़ने को तैयार हैं। यह पूछने पर कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का नाम प्रगतिशील समाजवादी हो गया है, उन्होंने कहा कि इस नाम से पार्टी का पंजीकरण कराने को संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने आवेदन किया है, अभी घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed