{"_id":"5de66e658ebc3e547f593309","slug":"30-ancient-swords-and-32-utensils-found-near-hanuman-dhara-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में हनुमानधारा के पास मिलीं प्राचीन 30 तलवारें व 32 बर्तन, लोगों में कौतूूहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में हनुमानधारा के पास मिलीं प्राचीन 30 तलवारें व 32 बर्तन, लोगों में कौतूूहल
Tue, 03 Dec 2019 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Dec 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
खुदाई के दौरान मिली प्रचाान तलवारें और बर्तन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी चित्रकूट में प्राचीन हनुमानधारा के पास बनी एक बाउली की दीवार तोड़ने से उसके अंदर से प्राचीन 30 तलवारें विभिन्न धतुओं से बने 32 बर्तन मिले हैं। नगर पंचायत नया गांव में सभी वस्तुओं को सुरक्षित रखकर अधिकारियों को अवगत कराया गया।
किस काल की वस्तुएं दीवार से निकली हैं इसकी जानकारी के लिए इतिहासकारों से भी संपर्क किया जा रहा है। प्राचीन हनुमान धारा के पास स्थित एक बाउली बनी हुई है। यह स्थान नगर पंचायत नया गांव मप्र के वार्ड 7 के अंतर्गत आता है। जिसके सभासद बाबू भाई ने नगर पंचायत अधिकारी रमाशंकर शुक्ला से सफाई कराने की मांग की।
जिस पर बाउली की सफाई की गई। जिसमें एक प्राचीन दिवाल को तोड़ा गया। इसके अंदर से कई तलवारें व विभिन्न धातुओं से बने बर्तन निकले। यह देख सफाई कर रहे कर्मचारी दंग रह गए। इसकी जानकारी नगर पंचायत के अधिकारी रमाशंकर शुक्ला को दी। वह टीम के साथ बाउली पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सभी वस्तुओं को निकलवाया। सबकी गिनती कराकर नगर पंचायत के कार्यालय में सुरक्षित रखकर प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई। मिलीं वस्तुएं किस काल की हैं इसकी जानकारी के लिए इतिहासकारों व महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के पुरात्विक विभाग से संपर्क किया जा रहा है।
चित्रकूट के कांग्रेस के विधायक नीलांशू चतुर्वेदी व नगर पंचायत चित्रकूट के उपाध्यक्ष कृष्णमोहन ने कहा कि इन कीमती वस्तुओं को सुरक्षित रखाया गया है। इतिहासकारों से चर्चा की जाएगी। धर्मनगरी होने के कारण ऐसी वस्तुओं के मिलने पर शासन प्रशासन गंभीर है।